
मथुरा। केपीएस कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डीएलएड (D.El.Ed.) पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी कॉलेज पहुंचकर अपना पंजीकरण करा रहे हैं। संस्थान के चेयरमैन आदित्य शुक्ला ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। अभ्यर्थियों को आवश्यक जानकारी, दस्तावेजों की जांच एवं उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है।